Advertisement
20 December 2017

सुरजेवाला बोले, शादी से पहले भाजपा से अनुमति लें युवा

सुरजेवाला बोले, शादी से पहले भाजपा से अनुमति लें युवा | google

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज भाजपा पर चुटकी लेते कहा कि देश के युवाओं को शादी करने या इसके लिए जगह तय करने से पहले भगवा पार्टी से अनुमति लेनी चाहिए। सुरजेवाला का बयान मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की विदेश में शादी करने पर आलोचना की थी।

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “भारत के सभी युवा पुरुष/महिला ध्यान दें। कृपया किससे शादी करनी है, शादी की जगह क्या होगी, कैसे कार्यक्रम होंगे और क्या खाना परोसा जाएगा ये सब तय करने से पहले भाजपा से अनुमति ले लें। आपको धन्यवाद। जनहित में जारी।”


गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने हाल ही में इटली में शादी रचाई है। गुना से भाजपा के विधायक पन्नालाल शाक्य ने कल कहा था, “विराट भारत में पैसा कमाते हैं...पर उन्हें देश में शादी रचाने के लिए कोई जगह नहीं मिली। क्या हिंदुस्तान अछूत है।’ उन्होंने कहा, “भगवान राम, भगवान कृष्ण, विक्रमादित्य, युद्धिष्ठिर ने यहीं की धरती पर शादी की। आप सभी लोगों ने भी यहीं शादी की। हम में से कोई शादी करने के लिए विदेश नहीं गया। वह (कोहली) यहां पैसा कमाते हैं करोड़ों रुपये वहां (इटली में) खर्च करते हैं। उनके अंदर देश के लिए कोई सम्मान नहीं है। यह साबित करता है कि वे राष्ट्रभक्त नहीं है।”

TAGS: Congress, Randeep, Surjewala, BJP, married, Virat, Kohli, Anushka, Sharma
OUTLOOK 20 December, 2017
Advertisement