Advertisement
08 February 2018

पीएम ने नहीं दिए बुनियादी सवालों के जवाबः राहुल गांधी

पीएम ने नहीं दिए बुनियादी सवालों के जवाबः राहुल गांधी | File Photo.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील पर प्रधानमंत्री फिर निशाना साधा है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री से केवल तीन बुनियादी सवाल किए गए थे लेकिन उनका जवाब नहीं दिया गया।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है,  'प्रधानमंत्री से राफेल की लागत के बारे में पूछा था। क्या विमान की खरीद के लिए पीएम ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी से मंजूरी ली?  क्या ठेके में एचएएल की उपेक्षा की गई?  लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं मिला। पीएम ने लंबा चौड़ा भाषण तो  दिया लेकिन बुनियादी सवालों पर जवाब देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।' 

कांग्रेस अध्क्षायक्ष ने कहा, 'खुद रक्षा मंत्री का कहना है कि राफेल विमानों की बारे में बताया जाएगा लेकिन यह सीक्रेट है जिसे खुलासा नहीं किया जा सकता। फिर कौन सा बयान सही है। साफ है कि मामले में गड़बड़ी हुई है।'

Advertisement

मालूम हो कि कांग्रेस लगातार 36 विमानों की कीमत को लेकर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने देश की नामी कंपनी एचएएल को नजरअंदाज कर दिया है। सौदे से एचएएल को बाहर कर रिलाइंस ग्रुप को फायदा पहुंचाया गया है जबकि 2015 के यूपीए की डील में फ्रांस की डासू एविएशन और एचएएल में करार हुआ था।

 

TAGS: rahul, PM, question, reply, बुनियादी सवाल, जवाब नहीं
OUTLOOK 08 February, 2018
Advertisement