Advertisement
09 May 2021

असम के नए मुख्यमंत्री होंगे हिमंत बिस्व सरमा, बीजेपी विधायक दल के नेता निर्वाचित

असम के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा के नाम पर मुहर लगाई गई है। पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मैं सर्वसम्मति से असम राज्य भाजपा विधानमंडल के नेता के रूप में श्री हेमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता घोषित करता हूं।

 इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल जगदीश मुखी को सौंप दिया है।

जोरहाट में पैदा हुए हेमंत बिस्‍व शर्मा ने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। साल 2001 से 2015 तक जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने कांग्रेस का दबदबा बरकरार रखा। 15 साल तक वे इस सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 2011 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद कांग्रेस से उन्हें तवज्जो नहीं मिली। फिर वे बीजेपी में शामिल हो गए। साल 2016 असम में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी
इस कामयाबी के पीछे सीएम सर्बानंद सोनोवाल के अलावा हेमंत बिस्वा सरमा की भी बड़ी भूमिका थी।

Advertisement

बता दें कि बीजेपी ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से 9 और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटें जीतीं। बीजेपी ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया था। पार्टी ने 2016 विधानसभा चुनाव में सोनोवाल को इस पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था और चुनाव जीता था। इसी के साथ पूर्वोत्तर में भगवा दल की पहली सरकार गठित हुई थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: असम, मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्व सरमा, बीजेपी विधायक दल, Assam, Himanta Biswa Sarma, BJP legislative party, Assam
OUTLOOK 09 May, 2021
Advertisement