Advertisement
07 June 2016

विधानसभा चुनाव तक हर माह यूपी का दौरा करेंगे मोदी

गूगल

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिष्‍ठा का प्रश्‍न बना लिया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को प्रदेश से 80 में से 73 सीटें मिली थी। ऐसे में पार्टी लोकसभा की तर्ज पर भी विधानसभा में प्रदर्शन दोहराना चाहती है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी की सभाओं के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। साथ ही इस बात की जानकारी भी एकत्र की जा रही है कि कहां रैली करने से पार्टी को फायदा होने वाला है।
विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही भाजपा ने राष्‍टृीय कार्यकारिणी इलाहाबाद में करने का फैसला किया। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी के बाद ही प्रदेश संगठन में भी कई बड़े बदलाव होने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होगा। 

TAGS: अमित शाह, भाजपा, नरेंद्र मोदी, विधानसभा चुनाव, राजनाथ सिंह
OUTLOOK 07 June, 2016
Advertisement