Advertisement
18 September 2024

21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी, LG ने राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा प्रस्ताव

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में नामित मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी मुर्मू को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दल ने नयी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की कोई तारीख प्रस्तावित नहीं की है।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले मंगलवार को उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद आतिशी ने उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया था।

Advertisement

इसके बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल की तारीफ की। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वे उन्हें बधाई न दें, क्योंकि आज वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर केजरीवाल को लगातार परेशान कर रही है। केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा पिछले दो साल से लगातार दुष्प्रचार कर रही है, लेकिन आज तक उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। भाजपा ने हमारी पार्टी पर कई तरह के फर्जी आरोप लगाए,  हमारे नेता अरविंद केजरीवाल पिछले छह महीने से जेल में हैं और आज भी आप की भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी है।

 

 
 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Atishi, Oath as Chief Minister, September 21, LG sent proposal, President Droupadi Murmu
OUTLOOK 18 September, 2024
Advertisement