Advertisement
06 June 2024

दिल्ली को पानी देने के लिए हिमाचल को दिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का आतिशी ने किया स्वागत

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय राजधानी के लिए अधिक पानी छोड़ने का निर्देश देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और इसे दिल्ली की जनता की जीत बताया।

 

आतिशी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं इस अभूतपूर्व जल संकट के दौरान दिल्ली की जनता के साथ खड़ा होने के लिए उच्चतम न्यायालय को सलाम करती हूं। ऐसे समय में सभी चीजों से ऊपर समन्वित प्रयासों की जरूरत है और उच्चतम न्यायालय का आदेश दिल्ली की जनता और पानी के उनके अधिकार की जीत है।’’

Advertisement

बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि उसके पास उपलब्ध 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी जल संकट से जूझ रही दिल्ली के लिए छोड़ा जाए। न्यायमूर्ति पी के मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को कोई आपत्ति नहीं है और वह उसके पास उपलब्ध अतिरिक्त जल छोड़ने को तैयार है।

पीठ ने निर्देश दिया कि हिमाचल प्रदेश द्वारा छोड़े गए अतिरिक्त जल के प्रवाह को हरियाणा सुगम बनाए रखने में मदद करे ताकि जल राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंच सके।

उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार को पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश को सात जून को अतिरिक्त जल छोड़ने का निर्देश दिया, साथ ही उसे हरियाणा को पहले इसकी जानकारी देनी होगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Atishi, welcomed the court's order, Himachal Pradesh, Provide water to Delhi
OUTLOOK 06 June, 2024
Advertisement