Advertisement
15 December 2020

मोदी के बेहद करीबी रहे बादल का बड़ा हमला, कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग है भाजपा

FILE PHOTO

मोदी के करीबी रहे शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है। बादल ने बीजेपी पर किसान आंदोलन के दौरान देश को तोड़ने का भी आरोप लगाया।

बादल नेकहा कि बीजेपी ने राष्ट्रीय एकता को तार तार कर दिया है। इन्होंने हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ भड़काया और अब पंजाबी हिंदुओं को सिखों, खास कर किसानों के खिलाफ भड़काने में जुटे हैं। बीजेपी देशभक्ति वाले पंजाब को सांप्रदायिक की आग में धकेल रही है।

सुखबीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बीजेपी पर जमकर हमला करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कहा है,"देश में बीजेपी असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है। उसने राष्ट्रीय एकता को तार तार कर दिया है, बेशर्मी से मुसलमानों के खिलाफ हिंदुओं को भड़काया और अब शांतिप्रिय पंजाबी हिंदुओं को सिखों, खास कर किसानों के खिलाफ भड़काने में जुटे हैं। वो लोग देशभक्त पंजाबियों को सांप्रदायिकता की आग में झोंक रहे हैं।"

Advertisement

पिछले दिनों सुखबीर सिंह बादल ने आंदोलन में खालिस्तानियों की मौजूदगी की अफवाहों को लेकर आक्रामक रुख दिखाया था। उन्होंने कहा था कि आंदोलन में कई बूढ़ी महिलाएं भी शामिल हैं। क्या वो खालिस्तानी लगती हैं। यह देश के किसानों का अपमान है। बादल ने कहा था कि उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारे किसानों को देशद्रोही कहने की और यह किसने हक दिया? जो इन्हें देशद्रोही कह रहे हैं, वो खुद देशद्रोही हैं।

कृषि कानूनों के मुद्दे पर अकाली दल ने एनडीए से खुद को अलग करने का फैसला किया था। इसके अलावा हरसिमरत कौर बादल ने कानूनों के विरोध में केंद्रीय कैबिनेट से इस्ताफा भी दे दिया था। अकाली दल और बीजेपी का लंबा साथ किसानों के मुद्दे पर ये साथ टूट गया।

OUTLOOK 15 December, 2020
Advertisement