Advertisement
05 January 2019

भाजपा ने नियुक्त किए 9 अन्य राज्यों के प्रभारी-सह प्रभारी

File Photo

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 9 राज्यों के प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इससे पहले भाजपा ने 18 राज्यों के प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए थे। तमिलनाडु, पुदुचेरी, अंडमान-निकोबार का प्रभार पीयूष गोयल को दिया गया है। यहां सीटी रवि सह-प्रभारी होंगे।

इसके अलावा जगत प्रकाश नड्डा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कर्नाटक में मुरलीधर राव, किरण महेश्वरी, दिल्ली में निर्मला सीतारमण, जयभान सिंह पवैया, हरियाणा में कलराज मिश्र, विश्वास सारंग और त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर में अविनाश राय खन्ना को जिम्मेदारी दी गई है।

18 राज्यों में की गई थी नियुक्ति

Advertisement

इससे पहले अमित शाह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अपने लोकसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए थे। मध्य प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय, राजस्थान में प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी और छत्तीसगढ़ में डॉ. अनिल जैन प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए गए।

इन्हें मिली थी जिम्मेदारी

आन्ध्र प्रदेश में वी मुरलीधरन प्रभारी और सुनील देवधर, असम में महेंद्र सिंह, बिहार में भूपेन्द्र यादव, गुजरात में ओम प्रकाश माथुर, हिमाचल प्रदेश में तीरथ सिंह रावत, झारखंड में मंगल पाण्डेय, मणिपुर और नागालैंड में नलिन कोहली, ओडिशा में अरुण सिंह, पंजाब में कैप्टन अभिमन्यु, सिक्किम में नितिन नवीन, तेलंगाना में अरबिन्द लिम्बावली, उत्तराखंड में थावरचंद गहलोत को यह जिम्मेदारी दी गई थी। उत्तर प्रदेश में गोवर्धन झडापिया, दुष्यंत गौतम, नरोत्तम मिश्रा प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bharatiya Janata Party, in-charge & co-incharge, nine states
OUTLOOK 05 January, 2019
Advertisement