Advertisement
23 September 2015

भाजपा के स्टार प्रचारकों में आडवाणी, जोशी और ‘शत्रु’ भी

सूत्रों की मानें तो भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद और राजीव प्रताप रूढ़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ही ऐसे स्टार प्रचारक होंगे जो भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी स्टार प्रचारक हैं।

मई 2014 में मोदी सरकार के गठन के बाद से आडवाणी और जोशी को पार्टी संगठन में उपेक्षित कर दिया गया था और उनकी गतिविधियां पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में ही सीमित रह गई थीं। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर आडवाणी और जोशी जैसे दिग्गजों को दरकिनार करने का आरोप लगाया था क्योंकि बिहार में चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा के चुनावी पोस्टरों में उनकी तस्वीरें गायब थीं। पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी के फैसलों की खुलेआम आलोचना और नीतीश कुमार की सार्वजनिक तारीफ कर हुए पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी थी।

TAGS: लालकृष्‍ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शत्रुघ्न सिन्हा, Amit Shah, Shivraj Singh, Raghubar Das
OUTLOOK 23 September, 2015
Advertisement