Advertisement
07 July 2025

बिहार: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीष कश्यप प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हुए

बिहार स्थित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीष कश्यप, जिन्होंने हाल ही में भाजपा छोड़ दी थी, सोमवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। वह यहां किशोर की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी में शामिल हुए।

कश्यप, जिनके यूट्यूब अकाउंट पर लगभग एक करोड़ सब्सक्राइबर हैं, कुछ साल पहले पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें तमिलनाडु पुलिस ने दक्षिणी राज्य में बिहारी प्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार के कथित फर्जी वीडियो पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया था।

पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें भाजपा में शामिल किया गया था, लेकिन टिकट नहीं दिया गया।

Advertisement

जून में कश्यप ने एक वीडियो संदेश में अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव तक उनका "इस्तेमाल" किया और उसके बाद उन्हें बेसहारा छोड़ दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Social media influencer, manish Kashyap joins jan suraj party, prashant Kishore, bihar elections 2025
OUTLOOK 07 July, 2025
Advertisement