Advertisement
17 June 2024

महाराष्ट्र, हरियाणा समेत इन राज्यों में भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी; शिवराज को इस राज्य का मिला जिम्मा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को विधानसभा चुनाव वाले महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए।

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव राज्य के सह-प्रभारी होंगे।

इसमें कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्य का सह-प्रभारी बनाया गया है।

Advertisement

बयान में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड के चुनाव प्रभारी हैं और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य के सह-प्रभारी हैं।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जहां इस साल के अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का निर्देश दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Haryana, Maharashtra, Jharkhand, jammu kashmir, assembly elections, bjp, jp nadda
OUTLOOK 17 June, 2024
Advertisement