Advertisement
26 July 2024

बिहार-राजस्थान में भाजपा ने बनाए नए अध्यक्ष, छह राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी

बिहार-राजस्थान में भाजपा ने बनाए नए अध्यक्ष, छह राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी

भाजपा ने शुक्रवार को बिहार और राजस्थान में अपने प्रदेश अध्यक्षों में फेरबदल करने के साथ साथ कुल छह राज्यों में प्रभारियों के नामों का ऐलान किया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव होने के बाद यह इस तरह का पहला बड़ा बदलाव है। 

भाजपा ने अपने राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल को राजस्थान के लिए पार्टी का प्रभारी और पूर्व लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी नियुक्त किया।

एक बयान में, पार्टी द्वारा कहा गया कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन और पूर्व सांसद राजदीप रॉय को क्रमशः तमिलनाडु और त्रिपुरा का प्रभारी बनाया है।

Advertisement

मेनन को वह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है जो वह पहले से संभाल रहे थे। वहीं, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा प्रमुख विजया रहाटकर राजस्थान में और सुधाकर रेड्डी तमिलनाडु में संगठनात्मक मामलों के सह-प्रभारी होंगे।

अन्य नियुक्तियों में, पार्टी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को सी पी जोशी के स्थान पर राजस्थान इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

TAGS: BJP, bihar, rajasthan, Bharatiya Janta Party, in charges
OUTLOOK 26 July, 2024
Advertisement