Advertisement
03 February 2024

भाजपा ने नौकरी की अधिसूचना जारी न करने पर की कांग्रेस सरकार की आलोचना, कही ये बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी. किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले किए वादे के मुताबिक एक फरवरी को समूह-1 अधिकारियों की भर्ती की अधिसूचना जारी न करके एक बार फिर लोगों को धोखा देने का अपना असली रंग दिखा दिया है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया था कि एक फरवरी को समूह-1 अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की घोषणा की जाएगी।उन्होंने कहा कि एक फरवरी के बाद भी ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गयी।

रेड्डी ने कहा, ‘‘कांग्रेस का वादे करने के बाद लोगों को धोखा देने का इतिहास है। कांग्रेस ने एक बार फिर अपना असली रंग दिखा दिया है। उसने तेलंगाना के युवाओं को धोखा दिया है। अन्य वादों को लागू करने से रणनीतिक रूप से बचने की कोशिश की जा रही है।’’

Advertisement

 

TAGS: BJP, criticized, Congress government, not releasing job notification
OUTLOOK 03 February, 2024
Advertisement