Advertisement
09 February 2025

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल एलजी सक्सेना से मिला; गृहमंत्री के आवास पर नेताओं की हुई बैठक

ट्विटर/एएनआई

राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का 27 साल का वनवास समाप्त हो चुका है। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने राजधानी में वापसी की है। बीते 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का किला ढह गया। भाजपा को इस चुनाव में 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत थी। अब दिल्ली की नजर मुख्यमंत्री के चेहरे पर है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर चर्चा हो सकती है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा राज निवास पहुंचे। इसके अलावा बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार कैलाश गहलोत भी राज निवास पहुंचे।

Advertisement

गांधीनगर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात पर कहा, "यह बस एक शिष्टाचार मुलाकात थी।"

'दिल्ली के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया': वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'दिल्ली के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के लिए वोट दिया है। हमने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करेंगे, दिल्ली को विकसित राजधानी बनाएंगे। इंडिया गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं बची है, ये सब स्वार्थी लोग हैं...आतिशी को आत्मचिंतन करना चाहिए कि जब उनकी पार्टी के बड़े नेता चुनाव हार गए तो उन्हें सोचना चाहिए कि किस बात का जश्न मनाना है।'

<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, &quot;दिल्ली के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के लिए वोट दिया है। हमने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करेंगे, दिल्ली को विकसित राजधानी बनाएंगे...INDI गठबंधन नाम की कोई चीज… <a href="https://t.co/Ue1jCnuQTP">pic.twitter.com/Ue1jCnuQTP</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1888455480147911139?ref_src=twsrc%5Etfw">February 9, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP delegation, LG Saxena, Leaders, meeting, Home Minister's residence
OUTLOOK 09 February, 2025
Advertisement