Advertisement
17 November 2020

सिब्बल गहलोत आमने-सामने, भाजपा का निशाना- कांग्रेस गिन रही हैं अंतिम सांसे

फाइल फोटो

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस को नेतृत्वहीन एवं मुद्दा विहीन पार्टी बताते हुए कहा है कि उसके नेता कुछ भी कहें, वह अंतिम सांसें गिन रही हैं।

डॉ. पूनियां ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के “पार्टी के अंदरुनी मामलों को मीडिया में नहीं उठाना चाहिए” के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में आज सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हाथ कंगन को आरसी क्या, नेतृत्वहीन, दिशाहीन और मुद्दा विहीन कांग्रेस को अब कोई संजीवनी बूटी मिलने वाली नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कुछ भी कहें, कांग्रेस अंतिम सांसें गिन रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी करनी के कारण देश द्वारा वैचारिक और व्यवहारिक तौर पर नकार दिया गया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि सिब्बल ने कहा था कि सिर्फ बिहार ही नहीं, देश में जहां जहां चुनाव और उपचुनाव हुए हैं वहां लोग कांग्रेस को प्रभावी विकल्प नहीं मान रहे हैं। इस पर श्री गहलोत ने कहा था कि पार्टी के अंदरुनी मामलों को मीडिया में नहीं उठाना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Congress, कांग्रेस, बीजेपी, कपिल सिब्ब्ल, अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सोनिया गांधी
OUTLOOK 17 November, 2020
Advertisement