Advertisement
17 October 2017

भाजपा भारत की सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी, जानिए कितनी है संपत्ति की कुल कीमत

FILE PHOTO

सत्ताधारी दल भाजपा वर्तमान में देश की सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा द्वारा घोषित संपत्ति की कुल कीमत 894 करोड़ रूपए है। जो कि सभी राजनीतिक पार्टियों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

एडीआर ने यह रिपोर्ट 2005 से 2016 के बीच विभिन्न पार्टियों द्वारा घोषित संपत्ति के आधार पर बनाई है। इस संपत्ति में पार्टी का कैश, लोन, बैंक में जमा पूंजी, वाहन, इमारतें आदि शामिल हैं।

कांग्रेस दूसरे नंबर पर

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस इस मामले में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस की कुल संपत्ति 759 करोड़ बताई गयी है। कांग्रेस के बाद बहुजन समाजवादी पार्टी 557 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। 432 करोड़ के साथ कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) चौथे स्थान पर है।

गौरतलब है कि 2014 में लोक सभा चुनावों में भाजपा की जीत से पहले कांग्रेस लगातार पहले स्थान पर थी। 2014 -15 के दौरान और उससे अगले साल में भाजपा तेजी से बढ़ते हुए पहले स्थान पर आ गई। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, India's richest, political party, know, how much the total value, property, ADR, CONGRESS
OUTLOOK 17 October, 2017
Advertisement