Advertisement
01 March 2021

बीजेपी देश में CAA लागू करने की बात करती है लेकिन असम में कहने तक की हिम्मत नहींः प्रियंका गांधी

बीजेपी देश में CAA लागू करने की बात करती है लेकिन असम में साध रखी है चुप्पीः प्रियंका गांधी | FILE PHOTO

सोमवार को एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बीजेपी के नेता देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू करने की बात करते हैं, लेकिन असम में इसका उल्लेख करने का उनमें साहस नहीं हैं।

बता दें कि असम ने 2019 में सीएए के लागू के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था और हिंसा भड़कने से पांच लोगों की जान चली गई थी।

सर्बानंद सोनोवाल सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे अधिक है। महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। प्रियंका ने कहा कि आपके पास मतदान की शक्ति है।आपको इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

Advertisement

असम दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत वहां की महिलाओं ने पारंपरिक पोषाका में किया. इस दौरान प्रियंका गांधी भी उन महिलाओं के साथ झूमते दिखाई दी। प्रियंका गांधी ने इस मौके का जमकर लुत्फ उठाया।

OUTLOOK 01 March, 2021
Advertisement