Advertisement
23 March 2018

भाजपा की ‘झूठ की फैक्टरी’ फिर काम परः राहुल

file photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कैंब्रिज एनालिटिका मामले में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा की ‘झूठ की फैक्टरी’ फिर काम पर है। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार ने इस खबर को ब्रेक किया कि कैसे कैंब्रिज एनालिटिका को 2012 कांग्रेस में घुसपैठ करने और तोड़फोड़ करने के लिए पैसे दिए गए।


भ्‍ााजपा विवादास्पद कंपनी के साथ काम करने का आरोप लगा रही है जिस पर फेसबुक से डेटा चुराने का आरोप लगा है। भाजपा ने कैबिनेट मंत्री को झूठ और फर्जी खबरें फैलाने के लिए लगा दिया है कि कांग्रेस ने कैंब्रिज एनालिटिका के साथ काम किया। और ऐसा कर वह असली खबरें गायब कर देती है।

अपने ट्वीट के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने एक खबर की लिंक भी टैग की है। गौरतलब है कि कांग्रेस और भाजपा में कैंब्रिज एनालिटिका को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि भाजपा इराक में मारे गए 39 भारतीयों की हत्या पर से ध्यान हटाने के लिए इस मामले को सामने लेकर आई है।

TAGS: Rahul, Gandhi, congress, bjp, lying, factory
OUTLOOK 23 March, 2018
Advertisement