Advertisement
01 June 2018

हार पर भाजपा विधायक की कविता, मोदी नाम पर पा गए राज, कर न सके जनता मन काज

हार पर भाजपा विधायक की कविता, मोदी नाम पर पा गए राज, कर न सके जनता मन काज | file photo

उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में भाजपा की लगातार हो रही हार पर हरदोई से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने संगठन और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पर ‘पहले गोरखपुर, फूलपुर और अब कैराना,नूरपुर में भाजपा की हार का है हमें दुःख! ’ शीर्षक से कविता पोस्ट कर अपने मन की पीड़ा का इजहार किया है।

इस पोस्ट में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को असहाय बताया है। उन्होंने कहा कि लोग मोदी के नाम पर सत्ता तो पा गए पर जनता के मन के अनुरूप काम नहीं कर सके। श्याम प्रकाश ने कहा कि जनता और विधायक त्रस्त हैं जबकि अधिकारी भ्रष्ट हैं। रेल पटरी से उतर गई है और अधिकारी राज फेल हो गया है।
उन्होंने पार्टी और सरकार को आगाज करते हुए लिखा कि यह समझदार को इशारा है और आगे आपका अधिकार है कि आप इसे कैसे लेते हैं। श्याम प्रकाश पहले भी सरकार और संगठन के कामकाज पर सवाल उठाते रहे हैं।

TAGS: Bjp, mla, shyamprakash, attack, poetry, party, government
OUTLOOK 01 June, 2018
Advertisement