Advertisement
27 January 2021

यूपी: भाजपा सांसद और विधायक के बीच जमकर गाली गलौज, मंत्री भी थे मौजूद

यूपी: भाजपा सांसद और विधायक के बीच जमकर गाली गलौज, मंत्री भी थे मौजूद

उत्तर प्रदेश के बलिया में बुधवार को भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विधायक सुरेंद्र सिंह आपस में ही भिड़ गए। ये पूरा हंगामा जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक के दौरान हुआ। इस दौरान मंत्री आनंद शुक्ल भी मौजूद थे। दोनों के बीच जमकर गाली गलौच हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को कुछ बोलने से रोका, जिसके बाद पूरा मामला बिगड़ गया। इसी के बाद सुरेंद्र सिंह ने तेज आवाज में बोलना शुरू किया तो सांसद समर्थक काफी लोग अंदर आ गए और माहौल बिगड़ गया। इसी बीच राज्यमंत्री आनंद शुक्ल और विधायक सुरेंद्र सिंह बैठक छोड़कर बाहर आ गए। 

भाजपा विधायक सुरेंद्र भदौड़िया लगातार विवादों में अपने बयानों को लेकर बने रहते हैं। इससे पहले एक बार उन्होंने एक बयान दिया था कि जो 'भारत माता की जय' नहीं बोलते हैं वो पाकिस्तानी हैं।

Advertisement

 

 

 

TAGS: BJP, MP, Virendra Singh, MLA, Surendra Singh, बीजेपी, एमपी, विरेंद्र सिंह
OUTLOOK 27 January, 2021
Advertisement