Advertisement
17 January 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से लड़ेंगे

File Photo

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 70 में से 57 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।इसमें अनुसूचित जाति समुदाय से और चार महिलाएं हैं। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से टिकट मिला है। वहीं, विजेंद्र गुप्ता को रोहिणी से, रेखा गुप्ता को शालीमार बाग, सुमन कुमार गुप्ता को चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नामों की घोषणा करते हुए कहा कि बाकी बची सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। उन्होंने दावा कि किया भाजपा इस बार दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए गुरुवार रात भाजपा केंद्रीय चुनाव (सीईसी) समिति की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री र भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हुए। इसमें सभी 70 विधानसभा सीटों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisement

आप सभी सीटों पर कर चुुकी है घोषणा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 जनवरी को जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं, भाजपा में भी पिछले कई दिनों से बैठकें चल रही थी। सभी विधानसभा क्षेत्र में 50-50 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के संभावित दावेदारों को लेकर रायशुमारी कराई गई थी। उसके आधार पर प्रदेश चुनाव समिति ने प्रत्येक सीट पर दावेदारों की सूची तैयार की।

कौन कहां से उम्मीदवार, देखें यहां लिस्ट

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Names, Candidates, For Delhi Assembly Elections
OUTLOOK 17 January, 2020
Advertisement