23 May 2016
अब उत्तर प्रदेश को साधने की तैयारी, गंगा किनारे जुटेंगे भाजपा के दिग्गज
google
उत्तरप्रदेश भाजपा के प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य ने यहां कार्यकर्ताओं से कहा, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी 12 और 13 जून को यहां बैठक करेगी। मोदी और शाह के अलावा बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्य और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्राी हिस्सा लेंगे। लोकसभा में फूलपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मौर्य ने कहा, प्रयाग एेसी धरती के तौर पर जाना जाता है जहां 12 वर्षों में लगने वाले कुंभ में भारी संख्या में लोग जुटते हैं। इसी तर्ज पर हम पार्टी के राजनीतिक कुंभ को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं जिसके लिए उत्तरप्रदेश को लंबे समय बाद चुना गया है। उत्तरप्रदेश में कार्यकारिणी की बैठक एेसे समय में हो रही है जब अगले वर्ष राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।