Advertisement
13 July 2019

भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल पद से हटे, अब होंगे आरएसएस के सह-संपर्क प्रमुख

File Photo

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (संगठन) रामलाल को पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस बुलाया गया है। असल में भाजपा का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आरएसएस का वरिष्ठ प्रचारक होता है, जो दोनों संगठनों के बीच समन्वय का काम करता है। उनके स्थान पर वी. सतीश को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रामलाल को बनाया गया सह-संपर्क प्रमुख

रामलाल को अब आरएसएस का अखिल भारतीय सह-संपर्क प्रमुख बनाया गया है। संपर्क प्रमुख कि जिम्मेदारी अनिरुद्ध देशपांडे के पास है। इसके अलावा आरएसएस ने एक और बदलाव करते हुए गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया है।

Advertisement

करीब एक दशक से थे इस पद पर

रामलाल बीते करीब एक दशक से भाजपा के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनकी आरएसएस के मूल संगठन में वापसी हुई है। बता दें कि आरएसएस अपने आनुषांगिक संगठनों से समन्वय के लिए उनमें अपने प्रचारकों को भेजता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP National General Secretary (Organisation), Ramlal, Sahsampark Pramukh, RSS
OUTLOOK 13 July, 2019
Advertisement