Advertisement
21 January 2016

पूर्ण कार्यकाल के लिए 24 को नामांकन करेंगे अमित शाह

गूगल

भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो गई है। पार्टी अध्यक्ष के लिए 24 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया होगी उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। जरुरी होने पर 25 जनवरी को चुनाव होगा। पार्टी अध्यक्ष के तौर पर शाह का कार्यकाल 23 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

सू़त्रों के मुताबिक अमित शाह का भाजपा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। शाह के अलावा पार्टी कोई अन्य नेता इस पद के लिए नामांकन नहीं दाखिल करेगा। शाह का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। शाह ने 9 जुलाई 2014 को अध्यक्ष का पद संभाला था। राजनाथ ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अभी तक शाह राजनाथ के बचे कार्यकाल को ही पूरा कर रहे हैं।
इस बीच खबर यह भी है कि अध्यक्ष के चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी फेरबदल संभव है। इसमें कुछ मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है तो कुछ का विभाग बदला जा सकता है।  

TAGS: अमित शाह, नरेंद्र मोदी, भाजपा, अध्यक्ष, राजनाथ सिंह, चुनाव
OUTLOOK 21 January, 2016
Advertisement