Advertisement
03 July 2016

भाजपा के एक हाथ में माला दूसरे हाथ में तलवार

भाजपा के एक हाथ में माला दूसरे हाथ में तलवार | google

सरकार के विदेश मंत्रालय के परिवार ने शुक्रवार को बताया कि भारत पाकिस्‍तान से बातचीत करना चाहता है। वहीं शनिवार को पार्टी के मंत्री-सांसदों के बीच आरएसएस की कार्यकारिणी के सदस्‍य और शीर्ष नेता इंद्रेश कुमार ने एलान किया कि पाकिस्‍तान ने अपनी हरकत बंद नहीं की तो उसके सात टुकड़े कर दिए जाएंगे। इंद्रेश ने यह धमकी इफ़तार के मौके पर आए मुस्लिम नेताओं और समर्थकों के सामने कही। कुछ नेताओं को इस पावन मौके पर ऐसी उत्‍तेजक धमकी बहुत खराब लगी।

यह इफतार आरएसएस से जुड़े राष्‍ट्रीय मुस्लिम मंच ने रखा था। अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी, संसद सदस्‍य एमजे अकबर और पार्टी नेता शहनवाज हुसैन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। अकबर जो जीवन भर पाकिस्‍तान के साथ बातचीत के हिमायती रहे हैं लेकिन अब इंद्रेश के सामने छिपे रहे।

उधर विदेश मंत्रालय के बड़े अधिकारी और मंत्री कहती रहीं कि एनएसजी में परदेश पर सिओल में चर्चा हुई। लेकिन इसी मंत्रालय के राज्‍य मंत्री जनरल वीके सिंह ने यूपी की एक सभा में कह दिया कि बैठक में क्‍या हुआ, किसी को पता नहीं है। मतलब सब अपने अपने ढंग से अंदाज लगा रहे हैं।

TAGS: केंद्र सरकार, भाजपा, इंद्रेश कुमार, संघ, पीएम मोदी, पाकिस्‍तान, Pakistan, rss, bjp, central government, indresh kumar.
OUTLOOK 03 July, 2016
Advertisement