Advertisement
18 April 2017

संदीप ने किया प्रचार तो भाजपा ने अपने प्रत्याशी को पार्टी से निकाला

google

पिछले साल एक अश्लील सीडी में कथित तौर पर दिखाई देने के बाद आम आदमी पार्टी से बर्खास्त किए गए पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के लिए कथित तौर पर प्रचार करके विवाद पैदा कर दिया था।

हाल ही में एक वीडियो क्लिप में कथित तौर पर दिखायी दे रहे कुमार ने दिल्ली  के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की थी और नरेला से भाजपा उम्मीदवार सविता खत्री को अपना समर्थन दिया था। हालांकि भाजपा ने यह साफ किया था कि संदीप कुमार ने प्रचार किया ही नहीं था तथा इसे आप की साजिश करार दिया था। भाजपा विरोधियों ने इस मुद्दे को हवा देनी शुरू कर दी थी। मामला बढ़ता देख भाजपा को यह फैसला लेना पड़ा।

TAGS: आप, संदीप कुमार, नरेला, भाजपा, aap, bjp, sandeep kumar, narela, bjp
OUTLOOK 18 April, 2017
Advertisement