Advertisement
05 November 2016

भाजपा परिवर्तन यात्रा का आगाज आज

चुनावी माहौल उत्तर प्रदेश में रंग दिखाने लगा है। बयानबाजी, यात्रा और रैलियों के बीच भाजपा की परिवरर्तन यात्रा भी शुरू होने वाली है। उत्तर प्रदेश में गुंडा राज के खिलाफ यह यात्रैरा होगी। भाजपा मतदाताओं को संदेश देगी कि उत्तर प्रदेश गुंडों के पास बंधक है जिससे इसे छुड़ाना है। भाजपा डेढ़ दशक से खोई हुई अपनी राजनैतिक जमीन वापस चाहती है। सहारनपुर में हुई सभा में सुबह धुंध के बावजूद भीड़ जुटी थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शाकंभरी देवी में जाकर पूजा की। चारों दिशाओं में जाने वाली यात्रा का आज आगाज होगा।

इस यात्रा में लगभग 17 हजार किलोमीटर की यात्रा होगी और 36 बड़ी जनसभाएं होंगी। यात्रा का समापन 24 दिसंबर को लखनऊ में होगा। प्रधानमंत्री मोदी भी छह बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे। 

TAGS: parivartan yatra, BJP, परिवर्तन यात्रा, भाजपा
OUTLOOK 05 November, 2016
Advertisement