Advertisement
15 March 2017

प्रजापति की गिरफ्तारी पर भाजपा ने अपनी पीठ थपथपायी

प्रजापति की गिरफ्तारी पर भाजपा ने अपनी पीठ थपथपायी | google

उत्तरप्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए भाजपा के राष्‍ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रजापति को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी क्योंकि अखिलेश यादव उनका बचाव कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि जैसे ही हमारी पार्टी की सरकार बनेगी, प्रजापति जैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। यह तो महज शुरूआत है। कानून एवं व्यवस्था के मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अपराधियों को जेल भेजा जायेगा।

शर्मा ने कहा कि जो पुलिस प्रजापति को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी, उसने ही अब गिरफ्तार किया। अगर मुख्यमंत्री हत्या और बलात्कार के आरोपियों को संरक्षण प्रदान करे तब पुलिस ठीक ढंग से काम नहीं कर पाती है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल की है और वह प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। भाषा

TAGS: गायत्री प्रजापति, भाजपा, यूपी, प्रशासन, सरकार, gayatri prajapati, bjp, up, government
OUTLOOK 15 March, 2017
Advertisement