Advertisement
21 August 2016

गोवा में भाजपा की सरकार, शाह को आरएसएस प्रमुख ने दिखाए काले झंडे

गोवा में भाजपा की सरकार, शाह को आरएसएस प्रमुख ने दिखाए काले झंडे | google

शाह पणजी में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने गए थे। उनके साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, मुख्‍यमंत्री लक्ष्‍मीकांत पारसेकर और राज्‍य भाजपा अध्‍यक्ष विनय तेंदुलकर भी थे। क्षेत्रीय भाषा को बढ़ावा न देने की भाजपा की नीति का गोवा में विरोध हो रहा है।

गोवा में प्राइमरी स्‍कूल में कोंकणी और मराठी भाषाओं को पढ़ाई का माध्‍यम नहीं बनाया गया है। वेलिंगकर भाजपा सरकार की इस नीति से ही नाराज बताए जा रहे हैं।

TAGS: भाजपा अध्‍यक्ष, अमित शाह, गोवा, आरएसएस, काला झंडा, विरोध, bjp president, amit shah, rss, goa, black flag, language policy
OUTLOOK 21 August, 2016
Advertisement