Advertisement
16 November 2018

तेलंगानाः भाजपा ने जारी की 20 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

File Photo

भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। अभी तक भाजपा 86 नामों का ऐलान कर चुकी है।

भाजपा ने पहली सूची में 28 और दूसरी लिस्ट में 38 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। 33 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान अभी बाकी है। राज्य में इस समय तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सत्ता में है और के चंद्रशेखर राव कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सितंबर  में विधानसभा भंग कर दी थी जिससे यहां समय से 9 महीने पहले चुनाव होंगे। 

तेलंगाना का पिछला विधानसभा चुनाव आंध्र प्रदेश के विधानसभा और देश के लोकसभा चुनाव के साथ हुआ था। इससे कुछ महीने पहले ही आंध्र और तेलंगाना को अलग किया गया था और हैदराबाद इनकी संयुक्त राजधानी बनाई गई थी।

Advertisement

सात दिसंबर को होंगे चुनाव

तेलंगाना में 12 नंवबर को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। तेलंगाना में एक ही चरण में 7 दिसंबर को मतदान होगा। 11 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। यहां टीआरएस  के पास 90 सीटें, कांग्रेस के पास 13 और अन्य के पास 16 सीटें हैं।

तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें 19 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं और एसटी के लिए 12 सीटें आरक्षित हैं। तेलंगाना में पोलिंग स्टेशन की संख्या 32,574 है।

TAGS: BJP, releases, 3rd, list, candidates, Telangana, polls
OUTLOOK 16 November, 2018
Advertisement