Advertisement
17 March 2019

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने अरुणाचल और आंध्र प्रदेश के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

File Photo

भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित कर दी है।

आंध्र प्रदेश के लिए भाजपा ने 123 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी है, जबकि अरुणाचल प्रदेश की 54 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी की। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। आंध्र प्रदेश में 175 विधानसभा सीटें हैं वहीं अरुणाचल प्रदेश में 60 सीटें हैं।

चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी कराने की घोषणा की। जिसमें पहले चरण में 11 अप्रैल को आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे।

Advertisement



 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, andhra pradesh, arunachal pradesh, vidhansabha election 2019
OUTLOOK 17 March, 2019
Advertisement