Advertisement
23 May 2024

हरियाणा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए भाजपा जिम्मेदार, कीमत चुकानी पड़ेगी: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा में ‘‘बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई’’ के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार की बृहस्पतिवार को आलोचना की।

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है जिसकी कीमत यहां के युवाओं को चुकानी पड़ रही है।’’ उन्होंने कहा,‘‘जनता बेतहाशा महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा की अस्थिरता से तंग आ चुकी है और एक बड़ा बदलाव लाने जा रही है।’’

प्रियंका ने कहा,‘‘ प्रदेश में पार्टी की जबरदस्त लहर है। कांग्रेस राज्य की सभी सीटें भारी अंतर से जीतेगी।’’

Advertisement

प्रियंका ने इससे पहले हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार कुमारी सैलजा के पक्ष में रोड शो का नेतृत्व किया।

शोडशो लगभग एक घंटे तक जारी रहा और इस दौरान प्रियंका, सैलजा और हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ एक खुले वाहन में खड़ी रहीं और उन्होंने हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया। हरियाणा में प्रियंका का यह पहला रोड शो है।

रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का ध्वज लिए हुए थे और उन्होंने ‘‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’’ के नारे लगाए। साथ ही प्रियंका पर फूल बरसाए।

कुमारी सैलजा हरियाणा में कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा हैं और उनका मुकाबला भाजपा के अशोक तंवर से है।

तंवर पहले कांग्रेस में थे और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, responsible for unemployment, corruption, Haryana, Priyanka Gandhi
OUTLOOK 23 May, 2024
Advertisement