Advertisement
26 February 2017

भाजपा शासित राज्यों में किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं हुए : सपा

google

अग्रवाल ने यह भी कहा कि हार सुनिश्चित देखकर भाजपा और उसके नेता सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इससे उनको कोई फायदा नहीं होने वाला है।

उन्होंने भाषा से बातचीत में कहा, भाजपा कह रही है कि सरकार में आने के तत्काल बाद वह किसानों के कर्ज माफ कर देगी। हमारा सवाल कि पहले वह अपनी सरकार वाले राज्यों में किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं करती? महाराष्ट, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसानों के कर्ज कब माफ किए जाएंगे?

राज्यसभा सदस्य ने कहा, भाजपा को पहले इन राज्यों में किसानों के कर्ज माफ करने चाहिए और फिर उत्तर प्रदेश के किसानों के कर्ज को माफ करने की बातें करनी चाहिए। वैसे, उत्तर प्रदेश में लोग समझ रहे हैं कि किसानों की कर्ज माफी भी एक जुमला है।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्मशान और कब्रिस्तान वाले बयान पर अग्रवाल ने कहा, भाजपा और उसके नेता चुनाव में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए फायदा उठाना चाहते हैं क्योंकि उनको पता लग गया है कि जमीनी स्थिति खराब है और भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है। बड़े नेताओं और खासकर प्रधानमंत्री को इस तरह के बयानों से बचना चाहिए।

सपा नेता नरेश अग्रवाल ने दावा किया कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी के गठबंधन से मुकाबला नहीं कर पाने की वजह से भाजपा नेता विवादित बयान दे रहे हैं और उत्तर प्रदेश में भी बिहार चुनाव का नतीजा दोहराया जाएगा।

उन्होंने कहा, भाजपा के पास विकास के मुद्दे पर अखिलेश यादव का कोई जवाब नहीं है। वे इस गठबंधन से घबरा गए हैं और विवादित बयान दे रहे हैं। आप देख लीजिएगा कि उत्तर प्रदेश में बिहार दोहाराया जाएगा।

अग्रवाल ने कहा, उत्तर प्रदेश की जनता विकास चाहती है और वह जानती है कि विकास के मुद्दे पर सिर्फ अखिलेश यादव आगे बढ़ रहे हैं। लोग विकास की सोच को ही समर्थन दे रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मतदाताओं में असमंजस की स्थिति है, तो उन्होंने कहा, इसमें अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक की बात नहीं है। सभी लोग अखिलेश यादव के साथ हैं। सब विकास चाहते हैं और किसी में असमंजस नहीं है। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: किसान कर्ज, माफ, देश, सपा, राजनीति, bjp, farmers loan, country, wave
OUTLOOK 26 February, 2017
Advertisement