Advertisement
02 July 2016

कांग्रेस बोली, महंगाई पर मनमोहन पर हमला करने वाली भाजपा अब क्‍यों है चुप

कांग्रेस बोली, महंगाई पर मनमोहन पर हमला करने वाली भाजपा अब क्‍यों है चुप | google

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, भाजपा नेताओं ने अक्तूबर 2013 में यह कह कर डाॅॅ मनमोहन सिंह को सरकार से हटाने की मांग कर रहे थे कि 2004 से 2013 तक चीनी, दाल, चावल और तेल की कीमतों में क्रमश: 11, 31, 20 और 40 रुपये का इजाफा हुआ है। लेकिन पिछले दो सालों में दाल की कीमत 160 रुपये, तेल की कीमत 110 रुपये, चीनी कीमत 41 रुपये, चावल की कीमत 60 रुपये तक पहुंच गयी है। पर भाजपा ने अब तक इस महंगाई पर अपना स्‍पष्‍टीकरण नही दिया है।

जाखड़ ने भाजपा नेताओं के प्रदर्शन से संबंधित एक पोस्टर दिखाया और कहा कि ये सभी कीमतें उनकी ओर से ही लिखी गयी है और यह बढोत्तरी कांग्रेस के नौ साल में हुई थी। लेकिन भाजपा के महज दो साल के शासन में ही जो बंपर बढ़ोतरी हुई है उस पर कोई बयान नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा के राज्य कार्यकारिणी की जालंधर में बैठक हो रही है तो क्या राज्य के भाजपा नेता अथवा केंद्र से आये कोई भी पार्टी नेता मौजूदा महंगाई कि बारे में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, संप्रग शासन में 13-14 में सबसे अधिक 1. 9 करोड़ टन दाल का उत्पादन हुआ था और राजग सत्ता में आ गयी। इसके बाद 2 सौ रूपये किलो दाल बिक रही है। भाजपा नेताओं का यह फर्ज बनता है कि वह अपनी बैठक में महंगाई के मसले पर भी थोड़ी चर्चा कर लें।

TAGS: कांग्रेस, पंजाब, भाजपा, महंगाई, मनमोहन सिंह, स्‍पष्‍टीकरण, bjp, congress, dearness, food product, manmohan singh
OUTLOOK 02 July, 2016
Advertisement