Advertisement
14 February 2018

भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारियां, जल मिट्टी रथ यात्रा शुरू

भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारियां, जल मिट्टी रथ यात्रा शुरू

राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के जरिए भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी की कोशिश अपने पक्ष में माहौल तैयार करने की है। इसके लिए आज भाजपा ने नई दिल्ली से जल मिट्टी रथ यात्रा की शुरुआत की। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस यात्रा को रवाना गिया।

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हम दूसरे देश के लोगों में भय पैदा करने के लिए मजबूत नहीं बनना चाहते। हम ऐसा समृद्ध भारत चाहते हैं जिससे वह विश्व गुरु बन सके। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य देश का निर्माण और विकास करना है। उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा दूसरी रथ यात्राओं से अलग है। यह देश के निर्माण के लिए निकाली गई है। हम अपने देस को स्वतंत्र, मजबूत और समृद्ध देखना चाहते हैं।


Advertisement

गृह मंत्री ने कहा कि इस रथ यात्रा के जरिए लोग देश की सीमाओं की मिट्टी और चार धाम का जल लेकर आएंगे। ऐसा देश की एकता और अखंडता के लिए किया जा रहा है। यह यात्रा मार्च में होने वाले यज्ञ की तैयारी के लिए निकाली गई है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे।

यह महायज्ञ सात दिनों तक लाल किला के नजदीक चलेगा और 18 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए 108 हवन कुंड बनाए जाएंगे। 2,100 पुजारी और 51,000 लोग इस मौके पर उपस्थित होकर अगले चुनाव में भाजपा की जीत के लिए प्रार्थना करेंगे।

TAGS: Bjp, loksabha, rathyatra, rajnath, ratstra, mahayagaya
OUTLOOK 14 February, 2018
Advertisement