Advertisement
13 March 2024

भाजपा ने विपक्षी नेताओं से कहा, सीएए के बारे में झूठ फैलाना बंद करें

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लागू करने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचनाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे इस कानून के बारे में 'झूठ' फैलाकर सांप्रदायिक भावनाएं भड़का रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसे विपक्षी नेताओं पर कानून की तीखी आलोचना करने के लिए निशाना साधा और कहा कि यह कानून किसी भारतीय की नागरिकता या फिर नौकरी नहीं छीनता है।

TAGS: BJP, Opposition leaders, stop spreading lies, CAA
OUTLOOK 13 March, 2024
Advertisement