Advertisement
26 November 2017

भाजपा बोली- राहुल की रैली फ्लॉप, कांग्रेस ने कहा- फिर क्यों उतारे 40 मंत्री और 6 मुख्यमंत्री

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जोरशोर से प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। कांग्रेस की ओर से पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी टीम के साथ गुजरात के कई दौरे कर चुके हैं। वहीं भाजपा की ओर से कई बड़े केंद्रीय मंत्री राज्य में डेरा डाले हुए हैं।

इस बीच बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने राहुल की जनसभा का एक वीडियो जारी करते हुए उसमें भीड़ कम होने की बात कही है।

साथ ही उन्होंने एक ट्वीट में लिखा है, “गुजरात में एक के बाद एक फ्लॉप होती रैलियों के बाद राहुल गांधी के अलावा सभी कांग्रेसी नेता चुनाव प्रचार छोड़ चुके हैं, यह राजतिलक के लिए तैयार नए अध्यक्ष के लिए अच्छी बात है।”

Advertisement

वहीं इस पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया। पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी मालवीय को जवाब देते हुए ट्वीट किया, “भइया, हमारे उपाध्यक्ष की उपस्थिति भाजपा को परेशान नहीं करती तो 40 मंत्री और 6 मुख्यमंत्री राज्य में प्रचार के लिए क्यों उतारे हैं। यही राहुल की लोकप्रियता को दिखाता है। क्यों रोज झूठ का सहारा ले रहे हो।”

अब राजनीतिक माहौल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वालो कुछ दिनों में इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और बढ़ जाएगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Rahul, rally, flop, Congress, 40 ministers, 6 chief ministers, election campaign
OUTLOOK 26 November, 2017
Advertisement