Advertisement
15 June 2016

क्या राष्ट्रपति भवन में बजेगी मुरली

गूगल

इलाहाबाद में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी के बारे में कई बार कसीदे पढ़े। इसके साथ ही यहां तक कहा कि पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जोशी जी पढ़ाते रहे हैं। जोशी की विद्ता की तारीफ से इस बात का अंदाजा लगाया जाने लगा कि उनकी वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। अभी तक इस पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी के नाम की चर्चा चल रही थी। 

गौरतलब है कि मुरली मनोहर जोशी पार्टी के संस्‍थापक सदस्यों में से एक हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा अध्यक्ष रह चुके जोशी वर्तमान में कानपुर से सांसद हैं। इससे पहले जोशी इलाहाबाद और वाराणसी की सीट से भी सांसद रह चुके हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद माना जा रहा था कि जोशी को कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी। लेकिन कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी नही दी गई। लेकिन अब माना जा रहा है कि जोशी को आने वाले दिनों में बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मुरली मनोहर जोशी, भाजपा, नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, इलाहाबाद
OUTLOOK 15 June, 2016
Advertisement