Advertisement
18 July 2016

यूपी में राज बब्‍बर से टकराएंगी सलमा आगा, करेंगी भाजपा का प्रचार

google

सलमा आगा को पिछले दिनों ही ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया काा स्‍टेटस दिया गया था। हालांकि सलमा आगा ने बताया कि भाजपा के पक्ष में प्रचार करने की वजह यह स्‍टेटस देना नहीं है। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के लिए काफी काम कर रही है। इनसे वह काफी प्रभावित है। 

सलमा ने निकाह और कसम पैदा करने वाले की जैसी बड़ी फिल्‍मों में काम किया है। कराची में जन्‍मी सलमा ने बताया, ”मैं भले ही भाजपा में शामिल नहीं हूं लेकिन दिल से भाजपा के साथ हूं। यूपी चुनाव में इसके लिए प्रचार करूंगी। सरकार का ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान मुझे काफी पसंद है।” सलमा को 31 मई को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का स्‍टेटस दिया गया था। वे ब्रिटेन में रहती हैं। उनकी बेटी साशा आगा ने भी बॉलीवुड में काम किया है। 

भारत में मुसलमानों की स्थिति पर उन्‍होंने कहा कि यहां पर मुस्लिम सुरक्षित नहीं है ऐसा कहना गलत है। सलमा ने कहा, ”मैं सारी दुनिया घूम चुकी हूं। इस अनुभव के आधार पर कह सकती हूं कि मुसलमानों के लिए धरती पर सबसे सुरक्षित जगह अगर कोर्इ है तो वह भारत है। किसी भी मुस्लिम देश से ज्‍यादा सुरक्षित वे भारत में हैं। आप सही हैं और आपका दिल साफ है तो फिर खौफ कैसा।” एजेंसी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कांग्रेस, भाजपा, राज बब्‍बर, सलमा आगा, उत्‍तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव, प्रचार, कमान, raj babbar, salma agha, uttar pradesh, congress, bjp, election
OUTLOOK 18 July, 2016
Advertisement