Advertisement
03 April 2015

भूमि विधेयक पर विपक्ष और किसानों की सुनेगी भाजपा

पीटीआइ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में शुरू हुई दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर विचार मंथन करेगी और अगले महीने सत्ता में एक साल पूरा होने के मौके पर सरकार के अच्छे कार्यों के प्रचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाएगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा,  भूमि विधेयक पर चर्चा होगी। विपक्ष ने इसके बारे में बहुत भ्रम फैलाया है और दुष्प्रचार किया है। हम इसके खिलाफ लोगों के पास जाएंगे। औद्योगिकीकरण आवश्यक है और हमें उद्योग तथा कृषि के बीच कोई संघर्ष नहीं दिखता। हम किसानों को एक पक्ष बना रहे हैं और उनके हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।

राव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि वह विपक्षी दलों और किसानों से वार्ता का इच्छुक है और विधेयक में बदलाव पर विचार किया है। उन्होंने कहा,  हम खुले दिमाग के साथ बात करना चाहते हैं।

TAGS: बीजेपी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, भूमि विधेयक, विपक्ष, किसान
OUTLOOK 03 April, 2015
Advertisement