Advertisement
08 May 2017

भाजपा बोली, नीतीश लालू को छोड़ें तो हम कर देंगे समर्थन

भाजपा बोली, नीतीश लालू को छोड़ें तो हम कर देंगे समर्थन | google

सुशील मोदी के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। चारा घोटाले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मोदी ने मीडिया से बातचीत में इस तरह की बात कही है। 

जदयू ने सुशील मोदी के इस बयान को गुमराह करने वाला करार दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि बिहार का जनादेश सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने 5 साल के लिए महागठबंधन को चुना है। त्यागी ने कहा कि सुशील मोदी गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 

इधर लालू प्रसाद यादव चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। जेल में बंद माफिया डॉन शहाबुद्दीन के साथ लालू यादव की बातचीत का कथित ऑडियो सामने आने के बाद भाजपा ने उन पर हमला किया है। कथित ऑडियो टेप में शहाबुद्दीन सीवान के एसपी की लालू से शिकायत करते सुने जा रहे हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला लालू को और परेशान कर सकता है।

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की दलील को स्वीकार करते हुए आदेश दिया कि चारा घोटाला मामले में लालू को आपराधिक साजिश के आरोपों का भी सामना करना पड़ेगा। लालू के खिलाफ चारा घोटाले से जुड़े अलग-अलग केस चलते रहेंगे।

TAGS: लालू प्रसाद यादव, भाजपा, बिहार, supreme court, bjp, bihar
OUTLOOK 08 May, 2017
Advertisement