Advertisement
29 May 2016

टीएमसी कैडरों का कंधा खाली हाथ तोड़ सकते हैं हमारे लड़के: घोष

गूगल

अपने बयानों से एकबार फिर राजनीतिक विवाद पैदा करते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख ने खड़गपुर में एक रैली में कहा कि, हम आपको चेतावनी देते हैं। मैं हस्तक्षेप नहीं करता हूं लेकिन अगर आप मुझे उकसाएंगे, तो मैं अच्छा नहीं रहूंगा। मैं पहले पानी की आपूर्ति काटूंगा, उसके बाद बिजली और दरवाजा बंद कर दूंगा और आपकी पिटाई करूंगा। हम सबकुछ में सक्षम हैं। हमारे लड़के आरएसएस से प्रशिक्षित हैं और तैयार हैं। आपका कंधा तोड़ दिया जाएगा।  शुक्रवार को रैली में घोष ने कहा, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता हिंसा रोकें, अपना तरीका सुधारें या फिर जब बंगाल के बाहर यात्रा करें तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। घोष ने कहा, तृणमूल कांग्रेस सोचती है कि वो जो भी चाहते हैं वो कर सकते हैं। लेकिन उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए कि बंगाल के बाहर सिर्फ भाजपा और भाजपा है। अगर तृणमूल कांग्रेस के 211 विधायक हैं तो हमारे पूरे भारत में 1000 से अधिक विधायक और सांसद हैं। अगर वो बंगाल से बाहर निकलते हैं तो हम उन्हें सबक सिखाएंगे। उनके परिवार के सदस्यों को अपने घरों से बाहर जाने पर उनके नाम को लाल रंग से घेर लेना चाहिए।  घोष ने कहा कि उन्हें सिर्फ 11 अंक डायल करने हैं। उन्होंने कहा, आपकी हवाई अड्डे से आपके घर तक पिटाई की जाएगी। तब घर से अस्पताल तक। कोई भी आपको नहीं पाएगा। आपके परिवार को व्हाट्स ऐप पर फोटोग्राफ के साथ सूचित किया जाएगा।

 

इस मामले पर पूछे जाने पर रविवार को घोष ने कहा, मैं इस तरह की टिप्पणी क्यों नहीं कर सकता हूं। अगर मेरे कार्यकर्ताओं पर हमला किया जाता है तो उनकी रक्षा करने का मुझे पूरा अधिकार है। तृणमूल को तत्काल एक सार्वजनिक अपील करके हिंसा रोकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीता लेकिन किसी भी विपक्षी कार्यकर्ता को छुआ नहीं गया। बंगाल में रक्तपात चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस ने हिंसा नहीं रोकी तो तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बच्चे अनाथ हो जाएंगे। भाजपा नेता को इससे पहले तृणमूल कांग्रेस पर उनके विवादास्पद बयान के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्हें यादवपुर विश्वविद्यालय में छात्राओं के एक वर्ग पर टिप्पणी करने के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ा था। घोष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने कहा, यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। हम संसद के दोनों सदनों को लिखेंगे। ये टिप्पणियां सिर्फ साबित करती हैं कि कौन पीड़ित है और कौन अपराधी। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शशि पांजा ने कहा कि अब एक भाजपा नेता है जो दिन ब दिन महिलाओं पर या तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पिटाई करने की धमकी देता है। उन्होंने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, पश्चिम बंगाल इकाई, अध्यक्ष, दिलीप घोष, राजनीतिक तूफान, विवादास्पद बयान, पार्टी कार्यकर्ता, आरएसएस प्रशिक्षित, तृणमूल कांग्रेस, सत्तारूढ़ दल, कांग्रेस, वाम दल, आलोचना, हिंसा
OUTLOOK 29 May, 2016
Advertisement