Advertisement
20 October 2019

हरियाणा चुनाव के दौरान स्टार प्रचार में भाजपा का ग्राफ ऊंचा, कांग्रेस पीछे

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को प्रचार बंद हो गया। भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने प्रचार के लिए 40-40 बड़े नामों वाली स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इन सभी को आकर अपनी-अपनी पार्टी के लिए प्रचार करना था।

करीब एक महीने चले चुनावी शोर में भाजपा के ज्यादा स्टार प्रचारक वोटर तक अपनी बात रखने में आगे रहे। लेकिन, कांग्रेस के 4-5 के अलावा बाकी स्टार प्रचारक हरियाणा में प्रचार के लिए नहीं आए। पार्टी की अध्यक्ष सोनिया, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर प्रियंका समेत अन्य नेता हरियाणा में नहीं आए।

जानिए, स्टार प्रचारकों में शामिल कौन-कौन से नेता आए ही नहीं

Advertisement

भाजपा: कुल 40 नाम से केवल 6 स्टार प्रचारक नहीं आए। इनमें शिवराज चौहान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, विनोद शंकर शास्त्री और तरुण चुघ नहीं आए।

कांग्रेस लिस्ट में 40 नाम थे। 26 स्टार प्रचारकों ने प्रचार नहीं किया। इनमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह के अलावा अहमद पटेल, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह, एमपी के सीएम कमलनाथ, आनंद शर्मा, शरद यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, विजय इंद्र सिंगला, राजेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, उदित राज, इमरान किदवई, पीएल पुनिया, मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप सिंह राठौर, राजा रामपाल, प्रदीप जैन, आदित्य और नगमा आदि हरियाणा में प्रचार करने नहीं आए।

वहीं हरियाणा से शामिल स्टार प्रचारक रणदीप सुरजेवाला, कुलदीप शर्मा, कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी आदि भी अपनी सीटों पर प्रचार करने तक ही सीमित रह गए।

प्रमुख नेताओं की रैलियां: कांग्रेस 213 और भाजपा ने 285 रैलियां कीं

कांग्रेस की रैलियां-

राहुल गांधी 2

अशोक गहलोत 2

भूपेश बघेल 2

गुलाम नबी आजाद 2

कुमारी सैलजा 85

भूपेंद्र हुड्‌डा 120

भाजपा की रैलियां-

नरेंद्र मोदी- 7

अमित शाह- 5

जेपी नड्‌डा- 3

राजनाथ सिंह- 9

नितिन गडकरी- 1

हेमा मालिनी- 9

सन्नी देओल- 4

जयराम ठाकुर- 1

योगी आदित्यनाथ- 8

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, graph, Star campaign, Haryana elections, Congress
OUTLOOK 20 October, 2019
Advertisement