Advertisement
12 December 2023

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लेख को लेकर संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लेख को लेकर संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के यवतमाल में पुलिस ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक लेख लिखने के लिए शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के यवतमाल के संयोजक नितिन भुटाडा ने ‘सामना’ अखबार के कार्यकारी संपादक राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, भुटाडा ने दावा किया कि राउत ने 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखा था।

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने कहा कि विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और अन्य अपराधों के लिए उमरखेड पुलिस थाने में राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 505 (2) और 124 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

TAGS: Case registered, Sanjay Raut, writing, against PM Modi
OUTLOOK 12 December, 2023
Advertisement