Advertisement
17 March 2023

दिल्ली: विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, भाजपा के 3 विधायकों को बाहर जाने का आदेश

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ और सदन में उपराज्यपाल वी के सक्सेना के संबोधन के दौरान सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा विधायकों ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। वहीं, ‘आप’ विधायकों ने उपराज्यपाल का संबोधन शुरू होते ही भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।

हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने मार्शलों को भाजपा के तीन विधायकों को सदन से बाहर ले जाने का आदेश दिया। इसके बाद उपराज्यपाल का संबोधन दोबारा शुरू हुआ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chaos in Delhi Assembly, Delhi Assembly, Speaker, Lieutenant Governor VK Saxena, BJP MLAs
OUTLOOK 17 March, 2023
Advertisement