Advertisement
14 April 2019

भाजपा ने बृजेंद्र सिंह को हिसार से उतारा, बेटे को टिकट मिली तो बीरेंद्र सिंह ने भेजा इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को हरियाणा की बची दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों की  घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार से टिकट दिया गया है। टिकट मिलते ही बीरेंद्र सिंह ने अमित शाह को राज्यसभा और मंत्री पद से इस्तीफा भेज दिया है।

भाजपा ने अपनी 20वीं सूची में 6 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी की 20वीं उम्मीदवारों की सूची में हरियाणा के हिसार से बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। बृजेंद्र सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं, जिन्होंने आज ही अपने इस्तीफे का ऐलान किया है।

इस्तीफे पर क्या बोले मंत्री

Advertisement

समाचार एजेंसी एएनआआई के मुताबिक, सिंह ने कहा कि भाजपा की राजनीति वंशवादी शासन के खिलाफ है, इसलिए मैंने यह उचित समझा कि अगर मेरे बेटे को टिकट मिलता है तो मुझे मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसलिए मैंने अमित शाह जी को लिखा है। मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।

इनको मिला टिकट

बीजेपी की नई लिस्ट में हरियाणा के हिसार से बृजेंद्र सिंह, रोहतक से अरविंद शर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में खजुराहो से बीजेपी ने बिष्णु दत्त शर्मा, रतलाम से जीएस दामोर, धार से छत्तर सिंह दरबार को टिकट दिया गया है। राजस्थान के दौसा से जसकौर मीणा को टिकट दिया गया है।

 

कौन हैं बृजेंद्र सिंह?

केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह आईएएस अधिकारी हैं। 47 साल के बृजेद्र इस समय HAFED के एमडी हैं। बृजेंद्र के पिता बीरेंद्र सिंह 2022 तक राज्यसभा सदस्य हैं और वह चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chaudhary Birender Singh, offers to resign, cabinet, son, Brijendra Singh, ticket, contest, Lok Sabha elections
OUTLOOK 14 April, 2019
Advertisement