Advertisement
28 September 2017

जयंत सिन्हा पर चिदंबरम का निशाना, ‘अगर दलीलें सही, तो GDP में गिरावट क्यों?’

पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के हमले से बचाव की मुद्रा में आई केन्द्र सरकार ने अपना पक्ष रखा। यशवंत सिन्हा के पुत्र और मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने भी एक लेख के माध्यम से अपने पिता से असहमति जताई।

जयंत सिन्हा ने द टाइम्स ऑफ इंडिया में लेख लिखकर अपने पिता को जवाब दिया। वहीं आर्थिक नीतियों पर सरकार की आलोचना करने वाले यशवंत सिन्हा के समर्थन में उतरी कांग्रेस ने जयंत सिन्हा पर हमला बोला है।

पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को ट्वीट कर जयंत सिन्हा के लेख को पीआईबी की प्रेस रिलीज करार दिया। साथ चिदबंरम ने कई सवाल उठाए।

Advertisement

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "उनको (जयंत सिन्हा) यह पता होना चाहिए कि प्रशासनिक बदलाव, संगठनात्मक सुधार नहीं होते।"

उन्होंने लिखा कि अगर जयंत सिन्हा सही हैं, तो पिछली पांच तिमाही के दौरान जीडीपी में लगातार गिरावट क्यों आई है?

अगर जयंत सिन्हा सही हैं, तो निजी निवेश में बढ़ोत्तरी क्यों नहीं हुई है। अगर जयंत सिन्हा सही हैं तो इंडस्ट्री की क्रेडिट ग्रोथ निगेटिव क्यों है?

अगर जयंत सिन्हा सही हैं, तो इलेक्ट्रिसिटी डिमांड और प्लांट लोड फैक्टर में 50-60 का अनुपात क्यों है?

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chidambaram, Jayant Sinha, arguments, correct, GDP, fall, yashwant sinha
OUTLOOK 28 September, 2017
Advertisement