Advertisement
30 August 2018

राफेल डील में अनिल अंबानी के मानहानि केस से सच नहीं बदल जाएगाः राहुल गांधी

File Photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है।  राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील पर सरकार झूठ बोल रही है। इस डील में तथ्‍यों को छुपाया जा रहा है। सवाल यह है कि जो हवाई जहाज 520 करोड़ का था उसका सौदा 1,600 करोड़ रुपये में किसे फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। पूरा देश जानना चाहता है कि अनिल अंबानी और मोदी ने क्या डील की है। अनिल अंबानी के कांग्रेस नेताओं पर मानहानि केस से सच नहीं बदल जाएगा।

एक प्रेस कांफ्रेस में राहुल गांधी ने कहा कि अरुण जेटली लंबे-लंबे ब्लॉग लिख रहे हैं लेकिन संयुक्त संसदीय समिति के बारे में कुछ नहीं कह रहे। मुझे लगता है कि अरुण जेटली फंस गए हैं क्योंकि आदेश तो पीएम मोदी को ही देना है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष और कांग्रेस पार्टी राफेल डील पर संयुक्‍त संसदीय कमिटी (जेपीसी) गठित करने पर राजी है। भाजपा इससे दूर क्‍यों भाग रही है।

कॉन्ट्रैक्ट मिलने से पहले 10 दिन पहले खोली थी कंपनी

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राफेल का मामला बिल्कुल साफ है। अनिल अंबानी ने हवाई जहाज कभी नहीं बनाया। वह 45 हजार करोड़ के कर्ज में हैं। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट मिलने से 10 दिन पहले ही कंपनी खोली। सवाल यह है कि एचएएल जो 70 सालों से हवाई जहाज बना रही है। कोई कर्जा नहीं है। उसे ठेका नहीं दिया गया। देश डील की सच्चाई जानना चाहता है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं पर अनिल अंबानी द्वारा कांग्रेस नेताओं पर किए गए मानहानि के मुकदमों पर कहा कि जितने भी मानहानि के मुकदमे करने हैं कर लें, सच्चाई बदलने वाली नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Clear, facts, Rafale, case, Anil Ambani, formed, company, 10days, before, deal
OUTLOOK 30 August, 2018
Advertisement