Advertisement
19 July 2025

सीएम रेखा गुप्ता का जन्मदिन: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- 'उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं'

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के 51वें जन्मदिन पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

नेताओं ने रेखा गुप्ता के दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने दिल्ली के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने दिल्ली के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।"

Advertisement

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी बधाई देते हुए कहा, "रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु प्रदान करे।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, "रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की प्रार्थना करता हूं।"

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनके जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा, "सीएम रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए आपका समर्पण सराहनीय है। आपके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।"

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: CM Rekha Gupta's birthday, PM Narendra Modi, long and healthy life
OUTLOOK 19 July, 2025
Advertisement