Advertisement
04 August 2025

भारतीय सेना के खिलाफ टिप्पणी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सोमवार को उनकी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसा कुछ नहीं कहेंगे।’’

हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस मामले में लखनऊ की एक अदालत में गांधी के खिलाफ जारी कार्यवाही पर रोक लगा दी।

साल 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि चीनी सैनिकों के हाथों भारतीय सैनिक पिट रहे हैं। इसे लेकर लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में एक मानहानि केस दर्ज हुआ है।

Advertisement

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक दिलचस्प टिप्पणी करते हुए कहा, 'आप विपक्ष के नेता हैं। संसद में सवाल उठाने की बजाय सोशल मीडिया पर क्यों बोला। आपको कैसे पता कि चीन ने 2000 किमी जमीन कब्ज ली है। जब सीमा पर तनाव की स्थिति हो तो कोई सच्चा भारतीय ऐसी बात नहीं कहेगा।'

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Comments against the army, Supreme Court, Rahul Gandhi
OUTLOOK 04 August, 2025
Advertisement